फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करण जौहर के सामने इमरान हाशमी ने कहा था वरुण और सिद्धार्थ से अच्छे अभिनेता हैं सुशांत, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 19 Jun 2020 03:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके करीबी और फैंस उनसे जुड़ी यादों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। इन दिनों एक और वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता इमरान हाशमी, करण जौहर के सामने सुशांत सिंह राजपूत की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रहा है यह वीडियो निर्माता- निर्देशक करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण का है। इस शो में उनके मेहमान अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक महेश भट्ट थे। शो में पहुंचकर करण जौहर ने इमरान हाशमी से पूछा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले समय में कौन सा अभिनेता काफी अच्छा होगा। इस पर इमरान ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
कॉफी विद करण के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर trollism69 नाम के हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में करण जौहर इमरान हाशमी से पूछते हैं कि आने वाली समय में बॉलीवुड का शानदार कलाकार कौन होगा- सुशांत, वरुण और सिद्धार्थ। इस सवाल के जवाब में इमरान हाशमी कहते हैं कि मुझे लगता है सुशांत सिंह राजपूत। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हुई अचानक मौत से बॉलीवुड सितारे हैरान हैं। वहीं फैंस को यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत पर बाद लोगों के बीच एक बार फिर से भाई-भतीजावाद को लेकर बहस शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई लोगों और सितारों ने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद से काफी पीड़ित थे। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या का कदम कौन सी वजह से उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं मुंबई पुलिस उनकी आत्महत्या की जांच हर पहलू से कर रही है। 

पढ़ें: 13 साल से डिप्रेशन से जूझ रहा है बिग बॉस में सलमान से बहस करने वाला ये पूर्व कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें