फराह खान की वार्षिक ईद पार्टी का हमेशा ही चर्चा में होती है। इस साल फराह ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों संग अपने घर इस पार्टी का आयोजन किया जिसमे घर के बने खास पकवान बने थे।
फराह की इस पार्टी में कई हस्तिया शामिल हुई जैसे अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर , अर्जुन कपूर, सुशांत सिंह राजपूत ,सानिया मिर्जा , सोनू सूद तथा फिल्म मेकर विकास बहल , अनुराग कश्यप तथा रितेश देशमुख और जेनेलिया , श्रिष्टि और समीर आर्या , तब्बू , जैकी श्रॉफ , साजिद खान, चंकी पांडे, और मनोज बाजपेयी, यह फ़िल्मी सितारे फराह की ईद पार्टी का हिस्सा बने।
सुशांत सिंह राजपूत ज्यादा तर पार्टी और सोशल इवेंट्स पर दिखाई नहीं देते लेकिन वे खास तौर पर वे इस पार्टी का हिस्सा बने। सुशांत भी फराह की तरह बहुत ही फूडी है और यह बात फराह भी जानती है।
इस पार्टी में अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे उन्होंने सुशांत को सराहा और उनके काम की तारीफ की।