Suresh Triveni Upcoming Movies: ‘सुबेदार’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दी है। जानिए क्या कुछ है खास?
डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने ‘सुबेदार’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली 2 फिल्मों का अनाउंसमेंट किया है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
रोड रोलर के नीचे दबे राकेश बेदी!
पहले तो राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया और फिल्म के नाम का खुलासा किया। फिल्म का नाम ‘NH404’ होने वाला है। इस फिल्म में राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Movie Daadi Ki Shaadi Review: इमोशंस परोसने निकली फिल्म ट्विस्ट्स में उलझी, कपिल शर्मा भी नहीं जमा पाए रंग
इसका निर्देशन भी सुरेश त्रिवेणी ने किया है। पोस्टर में राकेश बेदी एक रोड रोलर के नीचे दबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अगर रोड रोलर देखो, तो लेफ्ट और राइट देखकर रोड क्रॉस करो।’ हालांकि अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।
दलदल में फंसे जयदीप अहलावत!
इसके कुछ देर बाद जयदीप अहलावत ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म का खुलासा किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। फिल्म का नाम ‘दलदल’ होने वाला है। पोस्टर में जयदीप दलदल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म डार्क और इंटेंस हो सकती है।
इसका निर्देशन भी सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए जयदीप ने कैप्शन में लिखा- ‘इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे।’ अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।