फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hunarbaaz: सुरभि चंदना ने शुरू की हर्ष लिंबाचिया के साथ 'हुनरबाज' की शूटिंग, कॉमेडियन भारती सिंह को किया रिप्लेस

Tue, 05 Apr 2022 07:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारती सिंह को रिप्लेस करने के बाद टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हुनरबाज की शूटिंग शुरू कर दी है। भारती सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है जिसकी वजह से वह आगे शो में नजर नहीं आएंगी। भारती को डिलीवरी से एक दिन पहले तक शो की शूटिंग करते देखा गया था।
विज्ञापन
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारती सिंह को रिप्लेस करने के बाद टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हुनरबाज की शूटिंग शुरू कर दी है। भारती सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है, जिसकी वजह से वह आगे शो में नजर नहीं आएंगी। भारती को डिलीवरी से एक दिन पहले तक शो की शूटिंग करते देखा गया था। लेकिन अब उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया है। इस शो में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया भी सुरभि के साथ नजर आने वाले हैं। शो से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरभि चंदना को 'हुनरबाज' के सेट पर देखा जा सकता है। शो में सुरभि का लुक कैसा होगा वीडियो के जरिए इस राज से भी पर्दा उठ गया है। वीडियो में सुरभि हुनरबाज के जज मिथुन चक्रवर्ती के साथ बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं।
विज्ञापन


इन शोज में नजर आ चुकी हैं सुरभि
सुरभि छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इश्कबाज, संजीवनी 2, नागिन 5, कुबूल है जैसे सीरियल्स में उन्होंने लीड रोल निभाया है। हुनरबाज के साथ अब सुरभि रियलिटी शो में पहली बार एंकरिंग करने जा रही हैं। उनके फैंस उन्हें एंकर के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले आने वाले इस शो में कई बड़े चेहरे नजर आते हैं। शो में परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर बतौर जज दिखते हैं। इस रियलिटी शो में देश के कोने से लोग भाग लेते हैं और अपने टैलेंट से सबको हैरान करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें