फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे जिया के साथ शारीरिक संबंध थेः सूरज पंचोली

Wed, 24 Jul 2013 05:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान सुसाइड केस के मुख्य आरोपी सूरज पंचोली ने जेल से छूटने के बाद एक अखबार को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने कहा कि उनकी जिया खान के साथ दोस्ती फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी।
विज्ञापन


सूरज पंचोली पर जिया खान की मौत के बाद लगातार इल्जाम लगाये जा रहे हैं। उन्हें इसके लिए कई दिनों तक हिरासत में भी लिया गया। अब सूरज पंचोली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने बताया है कि वह जिया से फेसबुक पर मिले थे। फेसबुक पर चैटिंग करते-करते उनकी और जिया की दोस्ती हो गयी। इसके बाद उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया।

सूरज के घर से जिया केवल 3 मिनट की दूरी पर रहती थी। एक दिन जिया को काफी चोट लगी थी। जिया ने सूरज को घर पर बुलाया और फिर सूरज ने ही उनका इलाज कराया।

सूरज ने उस वक्त जिया की मां को फोन लगाया और कहा कि जिया की हालत ठीक नहीं है उन्हें आना चाहिए। सूरज के मुताबिक जिया की मां राबिया खान ने कहा है कि वह जरूर आयेंगी लेकिन कुछ महीने लगेंगे तब तक वह जिया का ख्याल रखें।
विज्ञापन


सूरज ने कहा कि उनकी मां ने एक महीना कह कर छह महीने लगा दिया। इस बीच दोनों में प्यार हुआ। सूरज ने यह भी बताया कि जिया के साथ दो बार बलात्कार हो चुका था। जिया इन बातों से डिस्टर्ब रहती थी।

इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने यह भी स्वीकार्य किया कि उनके जिया खान के साथ शारीरिक संबंध थे। हालांकि सूरज का कहना है कि उनसे मिलने से पहले जिया खान के साथ दो बार बलात्कार हो चुका था।
विज्ञापन


सूरज ने कहा कि उसके और जिया के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था जिसकी वजह से जिया खान आत्महत्या कर ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें