फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंततः सूरज पंचोली को मिली जमानत

Mon, 01 Jul 2013 03:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बांबे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी मामले में आरोपी सूरज पंचोली को सोमवार को जमानत दे दी है। लोअर कोर्ट ने सूरज पंचोली की जमानत याचिका ठुकरा दी थी।
विज्ञापन

 
जिया खान की हत्या के आरोप में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें जमानत मिल गयी है। हालांकि इस बीच सूरज पंचोली विदेश यात्राएं नहीं कर सकेंगे। उनका पासपोर्ट जमा करा लिया गया है।

इससे पहले सेशेंस कोर्ट और मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने सूरज पंचोली की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सूरज पंचोली के वकील ने इस फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन


सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बांबे हाईकोर्ट ने सूरज पंचोली को जमानत दे दी है। इस फैसले से पूरा पंचोली परिवार उत्साहित है।

मालूम हो कि अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून की रात जुहू इलाके में अपने फ्लैट में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। जिया की मां राबिया खान ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार सूरज पंचोली को ठहराया था।

आत्महत्या के कुछ दिनों बाद उन्होंने 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा था। इस सोसाइड नोट में जिया खान और सूरज पंचोली के बीच रिश्ते के बात उजागर हुई थी।  
विज्ञापन


पुलिस ने सूरज पंचोली और जिया खान के मोबाइल फोन में मिले एसएमएस और इस प्रेम पत्र के आधार पर सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर उससे पूंछतांछ की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें