फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में इस असमिया एक्ट्रेस की एंट्री, जानिए कौन है वो?

Wed, 23 Jul 2025 10:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म दो भागों में बन रही है। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म में एक असमिया एक्ट्रेस भी अहम किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
सुरभि दास - फोटो : इंस्टाग्राम@surabhi_das22
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए और साउथ एक्टर यश रावण के किरदार में दिखे। फिल्म में सीता माता की भूमिका में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी है। वहीं एक असमिया और टीवी एक्ट्रेस भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। 

उर्मिला के किरदार में आएंगी नजर ये एक्ट्रेस 

विज्ञापन

असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास फिल्म ‘रामायण’ में उर्मिला की भूमिका में दिखेंगी। उर्मिला माता सीता की बहन हैं। उर्मिला, प्रभु राम के भाई लक्ष्मण की पत्नी भी हैं। फिल्म में उर्मिला का त्याग भी दिखाया जाएगा। लक्ष्मण का रोल फिल्म ‘रामायण’ में टीवी एक्टर रवि दुबे कर रहे हैं। इस तरह से सुरभि दास और रवि दुबे साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। 

इस सीरियल में नजर आए चुकी हैं सुरभि दास 
सुरभि एक असमिया एक्ट्रेस हैं। साथ ही वह एक हिंदी टीवी सीरियल ‘नीमा डेन्जोंगपा’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'दादा तुमी दुस्तो बोर' नाम की बंगाली फिल्म भी कर चुकी हैं। अब नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगी। 

विज्ञापन


फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं सुरभि दास 
सुरभि दास ने टेलीचक्कर (tellychakkar) से हालिया बातचीत में बताया कि वह फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ काम करके खुश हैं। वह कहती हैं, ‘रणबीर कपूर बहुत ही मेहनती एक्टर हैं, उनके एक्टिंग को देखकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को लकी महसूस कर रही हूं।’  
वह आगे कहती हैं, ‘मैंने सेट पर रणबीर कपूर से बातचीत की। वह सबको रेस्पेक्ट देते हैं। शूटिंग के आखिरी दिन भी हमें नॉर्मल बातचीत की। वैसे रणबीर के मुकाबले मुझे साई पल्लवी के साथ काम करने का मौका मिला। वह बहुत प्यारी हैं। मैं बस अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं।’

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें