फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhund OTT Release: झुंड की ओटीटी रिलीज पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक

Wed, 04 May 2022 08:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माताओं पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगे हैं। हाईकोर्ट ने हाल ही में 6 मई को ओटीटी पर इसकी रिलीज होने पर रोक लगा दी थी और सुनवाई की अगली तारीख 9 जून तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म झुंड की ओटीटी रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम ने कहा, 'ओटीटी रिलीज की तारीख मार्च में घोषित की गई थी और शुक्रवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा एक-पंक्ति का आदेश पारित किया गया था।'

विज्ञापन

वरिष्ठ वकील ने कहा कि फिल्म की चुनौती पहले ही खारिज कर दी गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कल इसे सूचीबद्ध करेंगे। बता दें कि फिल्म निर्माताओं पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगे हैं। हाईकोर्ट ने हाल ही में हाईकोर्ट ने 6 मई को ओटीटी पर इसकी रिलीज होने पर रोक लगा दी थी और सुनवाई की अगली तारीख 9 जून तय यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। बता दें कि 'झुंड' के निर्माताओं द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगे हैं, जिसकी वजह से यह मामला अब उच्चतम न्यायालय तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

फिल्म झुंड - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है। 4 मार्च 2022 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ, राज हिरेमठ, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, मीनू अरोड़ा और संदीप सिंह द्वारा निर्मित है। जी स्टूडियोज ने इसे वर्ल्ड की विश्वव्यापी रिलीज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें