फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की राजस्थान में शूटिंग के दौरान चिंकारा का शिकार करने के मामले में सलमान ख़ान का केस एक बार फिर खुल गया है। राजस्थान सरकार ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें सलमान खान को दोषी करार देने वाले निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी थी। न्यायमूर्ति एस.जे. मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने सलमान खान से चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है
तो अब लड़की बन जाएंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड में महिलाओं का वेश धारण करने का चलन तो है ही, अब अभिनेता अक्षय कुमार पूरी तरह से जनाना आवाज में 'जॉनी जॉनी' गीत गाकर कुछ नया करने जा रहे हैं।
वह ऐसा आगामी फिल्म 'इट्स एंटरटेंमेंट' के लिए कर रहे हैं। यह आगामी फिल्म के एलबम का रिलीज होने वाला पहला गीत है, जिससे लेखक फरहाद-साजिद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।
फिल्म का यह गीत नर्सरी की मशहूर कविता 'जॉनी जॉनी' पर आधारित है, जिसे अक्षय एक महिला की आवाज में मजेदार अवतार में पेश कर रहे हैं। वह 'मैंने पी नहीं' और 'हां जी मैनु पिला दी गई' सरीखी कुछ हास्य पंक्तियां गाते दिखेंगे।
आलिया ने किया मंजूर
आलिया ने एक साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मैं सभी व्यावसायिक फिल्में करना चाहती हूं। मैं रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहती हूं। पूरी तरह हास्य और मारधाड़ वाली फिल्म से गुरेज नहीं, लेकिन एक अच्छी भूमिका हो।"
आलिया अपनी प्रतिद्वंद्वी अभिनेत्रियों की सारी फिल्में देखती हैं। उन्होंने कहा, "हां, मैं अपनी प्रतिद्वंद्वियों की सारी फिल्में देखती हूं, लेकिन इसलिए नहीं क्योंकि मैं उन्हें टक्कर दे रही हूं बल्कि इसलिए कि मुझे फिल्में देखना पसंद है।"