फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 सालों बाद फैंस से मिले रजनीकांत, कहा - ' आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा'

Mon, 15 May 2017 11:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
रजनीकांत
विज्ञापन
आठ सालों के लंबे अंतराल के बाद आखिर वो दिन आ ही गया जब रजनीकांत के फैंस अपने भगवान से मिल रहे हैं। सुपरस्टार आज से 4 दिनों के लिए अपने फैंस से मिल रहे हैं। रजनीकांत ने आज सुबर अपने फैंस से मुलाकात की जिसमें उन्होंने फैंस से दिल खोलकर बातें कीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले महीने कैंसिल हुई फैन मीट के बारे में लोग कहने लगे थे कि वो डर गए हैं जिसपर उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट फैसले लेते हैं। रजनीकांत ने आगे कहा कि वह पा रंजीत के साथ अपनी अगली फिल्म 28 मई से शुरू करेंगे। ये वही फिल्म है जिसे लेकर हाजी मस्तान के बेटे ने उन्हें नोटिस भेजा था।

इस मौके पर उनके साथ फिल्म निर्देशक एसपी मुथुराम भी मौजूद थे। उनके बारे में बोलते हुए रजनीकांत ने कहा कि वह उनके भाई जैसे हैं। 'उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है और बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने मुझे दो चीजें बताईं, अपनी सेहत का खयाल रखो और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते रहो। मेरी ड्रिंक करने और देर से आने की दो बुरी आदतें थीं। एसपी ने मुझे कहा कि अगर तुम समय पर आओगे तो बाकी सब भी तुम्हें फॉलो करेंगे।'
विज्ञापन


इस फैन मीट के लिए 17 जिलों में रजनीकांत के फैंस को आमंत्रण दिया गया है। हर एक जिले से 200-250 फैंस को पास दिया गया है। एक दिन में कम से कम तीन से चार जिले कवल करने की योजना है।
  #WATCH Actor Rajinikanth addresses his fans in Chennai https://t.co/r4XwzLP5kM — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

  Chennai: After a gap of eight years, actor Rajinikanth meets his fans pic.twitter.com/yc7rJrUrbN — ANI (@ANI_news) May 15, 2017

रजनीकांत पिछले महीने अपने फैंस से मिलने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से  उसे कैंसिल कर दिया गया था। रजनीकांत आखिरी बार अपने फैंस से शिवाजी की रिलीज के वक्त आठ साल पहले मिले थे। उनके एक फैन क्लब के अनुसार, 'हर सप्ताह रजनीकांत अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते ते। वो किसी मेले की तरह होता था।'
  Chennai: After a gap of eight years, actor Rajinikanth to meet his fans for four days, starting today. pic.twitter.com/rDRu3VEOTd — ANI (@ANI_news) May 15, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें