फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरा दिया जाएगा राजेश खन्ना का बंगला आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का ऐतिहासिक बंगीला अशीर्वाद जल्द ही गिरा दिया जाएगा। उसके जगह पर एक बहुमंजिला इमारत खड़ी की जाएगी, ये फैसला बंगले के नए मालिक का है।
विज्ञापन


द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बंगले के नए मालिक किरण शेट्टी उस जगह पर एक नई इमारत बनवाने जा रहे हैं। उनके मुताबिक यह बंगला 50 साल पुराना हो गया है। अब वह इसे नया रूप देना चाहते हैं, यहां तीन या चार मंजिले की एक आलीशान इमारत खड़ी की जाएगी। इसके लिए उन्होंने पूरी योजना बना ली है। लेकिन उसके बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया।

खबर के मुताबिक अगले 18 महीनों में वहां नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी। गौरतलब है कि राजेश खन्ना के निधन के बाद उनके परिवार ने यह बंगला 2014 में मंगलोर के बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी को 90 करोड़ रुपये में बेच दिया था। तब से इस घर में कोई नहीं रह रहा था। अब घर के मालिक इसमें रहना चाहते हैं, इसलिए वो इसे नया रूप देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बंगले का इतिहास?

आशीर्वाद कोई आम बंगला नहीं है। इस घर ने ही बॉलीवुड को पहला सुपरस्टार दिया था। राजेश खन्ना ने इस घर में आने के बाद ही एक के बाद एक लगातार 15 सुपहरिट फिल्म दीं। मुंबई के बांद्रा इलाके में कार्टर रोड पर मौजूद 6,500 स्क्वायर फीट में फैला हुआ 'आशीर्वाद' बस राजेश खन्ना की सफलता की कहानी ही नहीं कहता। यह अभिनेता राजेंद्र कुमार की सफलता का भी गवाह है।

जानकारी के मुताबिक पहले ये बंगला भूत बंगला कहा जाता था। लेकिन जैसे ही अभिनेता राजेंद्र कुमार इस बंगले में आए उनकी किस्मत चमक गई। उसके बाद जब राजेश खन्ना इस बंगले में आए तो उन्होंने तो इतिहास ही बना दिया। राजेश खन्ना के पिता ने इस बंगले का नाम 'आशीर्वाद' रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें