साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन डायरेक्टर आयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ घंटे पहले एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में आलिया-रणबीर के साथ सुपरस्टार नागार्जुन भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। अमिताभ के अलावा इसमें टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी हैं।
बता दें साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन 'ब्रह्मास्त्र' से 15 साल बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। करण जौहर ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘इस समय हम बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि नागार्जुन जैसे सुपरस्टार हमारी फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक खास किरदार निभाने जा रहे हैं।
इससे पहले नागार्जुन कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'शिवा', 'खुदा गवाह', 'एलओसी-कारगिल', 'अंगारे' और 'जख्म' में नजर आ चुके हैं।