सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पर मुसीबतों के बादल छा गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शो के एक एपिसोड में 'अनुचित सामग्री' प्रसारित करने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आयोग की ओर से चैनल की शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को एक लेटर लिखा गया है, जिसमें डांस रियलिटी शो के इस एपिसोड को हटाने की मांग की गई है।
एनसीपीसीआर आयोग का आरोप
एनसीपीसीआर ने लेटर में लिखा है, 'आयोग को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 का एक वीडियो ट्विटर पर मिला है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि शो के जज नाबालिग बच्चे से उसके माता-पिता के बारे में अश्लीलता से भरे सवाल पूछ रहे थे।' आयोग का कहना है कि यह सवाल नाबालिग बच्चों से पूछने के लायक नहीं थे, और बिल्कुल अनुचित थे।
Pankhuri-Gautam: पांच साल बाद पंखुड़ी- गौतम बने ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स, कपल ने फैंस के साथ खुशियां की साझा
कंटेंट से हुआ इन एक्ट का उल्लंघन
वीडियो को देखने के बाद आयोग ने सीपीसीआर एक्ट, 2005 की धारा 13 (1) (जे) के तहत मामले में संज्ञान लिया, और पाया कि चैनल ने बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम, 2015 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत नियमों का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं आयोग का यह भी कहना है कि ये कंटेंट आयोग के दिशानिर्देशों का भी पालन नहीं करती है।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' से जुड़ा एक और एक्शन स्टार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दिखाएगा कमाल
आयोग ने चैनल से सात दिन में मांगा जवाब
एनसीपीसीआर ने अपने लेटर में आगे लिखा है, 'आपसे निवेदन है कि इस वीडियो को फौरन हटाएं, और आयोग को स्पष्टीकरण भेजें कि बच्चों के डांस शो में नाबालिक चाइल्ड आर्टिस्ट से ऐसे अनुचित सवाल क्यों पूछे गए। साथ ही यह भी निवेदन है कि इस तरह के भद्दे कंटेंट को चैनल पर जगह न दें। लेटर जारी करने के साथ ही आयोग ने चैनल से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। आयोग के अधिकारी के मुताबिक लेटर मिलने के सात दिनों के अंदर आयोग को एक एक्शन रिपोर्ट सौंपा जाना जरूरी है।