अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक पहेली लीला' के लिए चर्चा में हैं। इसमें उनके पति डेनियल वेबर ने भी छोटी सी भूमिका निभाई है, जिसके बारे में सनी का कहना है कि डेनियल की भूमिका भले छोटी है, लेकिन वह बहुत 'प्यारी' है।
सनी ने एक साक्षात्कार में बताया, "फिल्म में डेनियल की भूमिका छोटी है, लेकिन मेरे लिए यह बहुत प्यारी है।" असल में सनी अपने पति के साथ बतौर हीरइन फिल्म करना चाहती हैं।