फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panwadi Song: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के नए होली सॉन्ग 'पनवाड़ी' की दिखी झलक, जानें कब होगा रिलीज

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म के होली सॉन्ग की झलक दिखाई।

 
विज्ञापन
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' दशहरा के अवसर पर 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज निर्माताओं ने फिल्म के गाने 'पवाड़ी' की एक खास झलक का मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें होली के रंग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

निर्माताओं का पोस्ट
धर्मा प्रोडक्शन ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए गाने 'पनवाड़ी' की खास झलक शेयर की। इस मोशन पोस्टर में जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और वरुण धवन होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस शानदार मोशन पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'इस त्यौहारी सीजन में, हम आपके लिए रंगों से सराबोर कुछ मजेदार चीजें लेकर आ रहे हैं। पनवाड़ी गाना 10 सितंबर, इस बुधवार को रिलीज होगा।'
विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल फिल्म ने मिलकर किया है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस दशहरा 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Box office Report: 'द कंज्यूरिंग' और परम सुंदरी में किसने मारी बाजी, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें