फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट निकालने में हांफने लगी वरुण-जान्हवी की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', लाखों में सिमटी 14वें दिन की कमाई

Wed, 15 Oct 2025 09:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज को आज बुधवार को 14 दिन पूरे हो गए हैं। अब तक यह फिल्म अपने बजट तक नहीं पहुंच पाई है। जानिए आज कैसा प्रदर्शन रहा?
विज्ञापन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में 02 अक्तूबर को दो फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1'। मगर, बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के मामले में दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है। 'कांतारा 2' जहां, कमाई के रिकॉर्ड कायम कर रही है, 'सनी संस्कारी...' कछुए की चाल चल रही है। जानिए आज 14वें दिन इस फिल्म ने कितने कमाए हैं?

विज्ञापन

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
बजट से काफी दूर है फिल्म
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की थी। पहले सप्ताह इस फिल्म ने 41.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरे सप्ताह भी कमाई औसत रही। मुकाबले में 'कांतारा 2' जैसी फिल्म के होते हुए भी यह फिल्म डटी हुई है, मगर सारी कोशिशों के बावजूद अब तक अपना बजट नहीं निकाल पाई। आज इसका कारोबार लाखों में सिमट गया है। 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में सिमटी कमाई 
कल 13वें दिन 'सनी संस्कारी...' ने 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को 14वें दिन इस फिल्म ने 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार अब  53.76 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। 15 दिन होने को आए और अब तक यह अपना बजट नहीं निकाल पाई है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा-2 ने बिगाड़ा गेम
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने यकीनन इस फिल्म के कलेक्शन पर असर डाला है। मगर, कमजोर बॉक्स ऑफिस के लिए इसकी कहानी और निर्देशन भी कम जिम्मेदार नहीं। क्रिटिक्स से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को पुराने फॉर्मूले पर बनी यह फिल्म खास पसंद नहीं आई। बेशक, जान्हवी और वरुण धवन का अभिनय शानदार है, मगर यह इकलौती वजह दर्शकों को नहीं खींच पा रही है।
विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
नई फिल्मों की रिलीज से होगा पत्ता साफ!
कमाई के हिसाब से देखा जाए तो 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के पास फिलहाल यही सप्ताह है, जिसमें वह अपना पूरा जोर दिखा सकती है। फिर, दिवाली के अवसर पर कई नई फिल्में यूं ही रिलीज की कतार में हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंतजार दर्शक 'थामा' का कर रहे हैं। बात करें 'सनी संस्कारी' की कास्ट की तो इसमें वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें