फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में 50 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हुई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', जानिए आज कैसा रहा कलेक्शन?

Sat, 11 Oct 2025 09:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज को आज शनिवार को दस दिन पूरे हो गए हैं। जानिए फिल्म ने आज कैसा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 02 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज शनिवार को 10 दिन पूरे हो गए हैं। मगर, यह फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। बजट तो दूर, अभी यह 50 करोड़ क्लब से भी दूर है। जानिए आज 10वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन जुटाया है?

विज्ञापन

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
10वें दिन किया इतना कारोबार
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर शुरुआत की थी। पहले सप्ताह फिल्म ने कुल 41.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कल शुक्रवार को नौवें दिन इस फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को 10वें दिन का कलेक्शन 2.79 करोड़ रुपये है। यह कलेक्शन कल से बेहतर है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
बजट से काफी दूर 'सनी संस्कारी'
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का इंडिया नेट कलेक्शन 46.14 करोड़ रुपये हो गया है। अभी फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है। इस फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई 'कांतारा 2' ने हिंदी पट्टी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। वहीं, टोटल नेट बॉक्स ऑफिस उसका 383.79 करोड़ रुपये हो चुका है। 

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या वीकएंड पर दिखेगा दम?
फिल्म 'सनी संस्कारी' के साथ ही 02 अक्तूबर को ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शक बेशुमार प्यार दे रहे हैं। फिल्म की कहानी से लेकर निर्देशन तक हर चीज पसंद आ रही है, लिहाजा 'कांतारा 2' ने 'सनी संस्कारी...' की कमाई को प्रभावित किया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अब वीकएंड पर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई की गाड़ी कुछ आगे बढ़ती है?
विज्ञापन

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें