फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: ‘इतना शक तो मेरी बीवी भी नहीं करती’, वायरल वीडियो में ऐसा क्यों बोल गए वरुण धवन?

Thu, 11 Sep 2025 06:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ चर्चा में है। इस फिल्म के हाल ही में कुछ गाने रिलीज हुए, जो ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन का अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर देखने को मिला। 
 
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का प्रमोशन शुरू कर दिया। हाल ही में पैपराजी उनका पीछा करते हुए एक शूटिंग वाली जगह पर पहुंच गए। वह वरुण से अटपटे सवाल पूछते दिखे, जिसके जवाब में वरुण ने भी मजेदार जवाब दिया। 

विज्ञापन


वरुण से पैपराजी ने किया सवाल, एक्टर ने दिया मजाकिया जवाब 
वरुण धवन को क्लिक करने के लिए पैपराजी एक शूटिंग सेट पर ही पहुंच गए। वह बार-बार ‘बिजुरिया बिजुरिया’ का शोर करते रहे। साथ ही पूछा, ‘कहां जा रहे हो?’ इस पर वरुण धवन ने कहा- ‘इतना शक तो मेरी बीवी भी नहीं करती है।’ इसके बाद वह मुस्कुराने लगे। बाद में पैपराजी को खूब सारे पोज वरुण ने दिए, काफी फोटोज क्लिक करवाईं। बताते चलें कि ‘बिजुरिया’ वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का हालिया रिलीज सॉन्ग है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।  
 


जान्हवी कपूर संग बनी फिल्म में जोड़ी 
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म में वरुण धवन की जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ बनी है। इस फिल्म सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल जैसे एक्टर्स भी नजर आए हैं। ये सभी एक्टर्स अपनी इस फिल्म से जुड़ी बीटीएस फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।  
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan: वरुण धवन की 'भांग पार्टी' की हरकतों पर जान्हवी कपूर का मजेदार रिएक्शन, सेलेब्स ने भी किए कमेंट 

वरुण धवन आगे इन फिल्मों में दिखाई देंगे 
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के अलावा वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में भी नजर आएंगे। ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ, सनी देओल जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। वहीं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मौनी रॉय भी दिखाई देंगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें