फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार के कहने पर मान गईं सनी लियोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर हिंदी मनोरंजन जगत के छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं, जहां से उन्होंने यहां अपने करियर की शुरुआत की थी। सनी ने टीवी चैनल एमटीवी के रिएलिटी शो 'स्प्ल्ट्सिविला' के लिए अनुबंध किया है, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। सनी ने 2011 में कलर्स चैनलर के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से हिंदी मनोरंजन जगत में कदम रखा था। हाल ही में उन्होंने एमटीवी के शो 'हॉन्टेड वीकेंड्स' की भी मेजबानी की थी।
विज्ञापन

तुरंत ही कर दी हां

सनी ने एक बयान में कहा, "अभी हाल ही में मैंने एमटीवी के लिए एक शो में काम किया था और ऐसे रचनात्मक लोगों के समूह के साथ काम करके मुझे बेहद अच्छा लगा। जब 'एमटीवी स्प्ल्ट्सिविला' की मेजबानी का प्रस्ताव मुझे मिला मैंने तुरंत हां कर दी।"

'स्प्लिट्सविला' के सातवें संस्करण में युवा लड़के-लड़कियों के बीच राजा और रानी का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें कई रोमांचक और खतरनाक पड़ाव भी होंगे।

विज्ञापन

बिग बॉस में चल गया था प्रयोग

एक सूत्र ने बताया कि सनी, निखिल चिनप्पा के साथ शो की मेजबानी करेंगी। कुछ ही महीनों बाद इसका प्रसारण शुरू किया जाएगा।

सनी इस बीच, छोटे पर्दे के साथ साथ फिल्मों में भी अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। 'बिग बॉस' के बाद उन्होंने 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' में काम किया और उसके बाद 'जैकपॉट' और 'रागिनी एमएमएस 2' में दिखाई दीं। उन्होंने फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में एक आइटम नम्बर भी किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें