आज सनी लियोनी बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक हो गई हैं। एक बार फिर वह अपनी आने वाली फिल्म वन नाइट स्टैंड को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी के साथ सनी 'वन नाइट स्टैंड' करेंगी।
इससे पहले फिल्म में राणा डग्गुबाती के नाम की चर्चांए थी लेकिन डेट प्रॉब्लम के कारण वे फिल्म नहीं कर पा रहे हैं।
फिल्म निर्माता टुटू शर्मा के अनुसार 25 से ज्यादा एक्ट्रेस के ऑडिशन के बाद तनुज को फाइनल किया गया। फिल्म की शुटिंग महबूब स्टूडियो में अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। फिल्म अगले साल जून में रिलीज होनी है।