फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी की फिल्म 'ट्रिपल एक्स' के लिए ओपन ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर फिल्म 'ट्रिपल एक्स' बनाने जा रही हैं। जैसा की नाम से जाहिर है, यह फिल्म बेहद ही बोल्ड सब्जेक्ट पर आधारित है। फिल्म में सनी लियोनी भी काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन


हमेशा नए कलाकारों को मौका देने वाली एकता फिल्म 'ट्रिपल एक्स' के लिए हीरोइन की तलाश कर रही हैं। इसके लिए एकता ने बकायदा ट्विटर पर @xxxthefilm नाम से अकाउंट भी बनाया है। इस अकाउंट के जरिए ही लड़कियों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया है।

रामगोपाल वर्मा नहीं सुजॉय घोष करेंगे डायरेक्ट

एकता कपूर बॉलीवुड में लगातार बोल्ड सब्जेक्ट पर फिल्म बना रहीं हैं। इसके लिए एकता लगातार नए प्रयोग करती रहती हैं। इस अंदाज में एकता कपूर ने अपनी इस कामूक फिल्म के लिए ऑडिशन के लिए लड़कियों को बुलाया है।

हालांकि इस फिल्म को पहले रामगोपाल वर्मा डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्हें यह फिल्म नहीं मिली। बाद में यह खबर आई कि अब यह फिल्म सुजॉय घोष बनायेंगे। सुजॉय घोष विद्या बालन को लेकर 'कहानी' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन

फिल्म होगी बेहद बोल्ड सेक्स पर आधारित

विद्या बालन को लेकर 'डर्टी पिक्चर' बना चुकी एकता की इस फिल्म का सबको इंतजार रहेगा। चर्चा ऐसी भी चली थी कि एकता की इस फिल्म में बेबी डॉल सनी लियोनी काम करेंगी लेकिन अब एकता कपूर की ओर से नई हीरोइन की तलाश की जा रही है।

इस फिल्म के नाम से एक बता तो जाहिर है कि यह पूरी फिल्म सेक्स पर आधारित है। साथ ही सनी लियोनी भी इसमें काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें