बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर फिल्म 'ट्रिपल एक्स' बनाने जा रही हैं। जैसा की नाम से जाहिर है, यह फिल्म बेहद ही बोल्ड सब्जेक्ट पर आधारित है। फिल्म में सनी लियोनी भी काम कर रहीं हैं।
हमेशा नए कलाकारों को मौका देने वाली एकता फिल्म 'ट्रिपल एक्स' के लिए हीरोइन की तलाश कर रही हैं। इसके लिए एकता ने बकायदा ट्विटर पर @xxxthefilm नाम से अकाउंट भी बनाया है। इस अकाउंट के जरिए ही लड़कियों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया है।