बॉलीवुड स्टार बन चुकी सनी लियोनी अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को लगातार चौंका रही हैं। एक बार फिर सनी लियोनी अपनी आने वाली फिल्म 'बेईमान लव' में बोल्ड अंदाज में दिखाई देंगी। इसको लेकर सोशल साइटों पर उन्होंने अपने कई फोटो अपलोड किए हैं। सनी इस फिल्म में एक ऐसी शक्तिशाली महिला का किरदार निभा रही हैं जो रोमांस करने में भी बोल्ड है।
'बेईमान लव' में सनी लियोनी रजनीश दुग्गल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। जारी की गई तस्वीरों में सनी लियोनी काफी बोल्ड लुक में नजर आ रहीं हैं। फिलहाल सनी अपनी आने वाली फिल्म 'मस्तीजादे' में व्यस्त हैं। मस्तीजादे' में वह तुषार कपूर और वीर दास के साथ दिखाई देंगी। फिल्म 'बेईमान लव' का डायरेक्शन राजीव चौधरी कर रहे हैं।