सनी लियोनी अपने पति के साथ एक हॉट वीडियों में नजर आएंगी। उनके पति डेनियल वेबर भी ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर जमाने की तैयारी में हैं। 'सय्योनी' के बाद वेबर ने एक और गाने का म्यूजिक तैयार किया है। डेनियल के म्यूजिक वीडियो में उनकी पत्नी सनी लियोनी भी उनके साथ नजर आएंगी।
सनी लियोनी और डेनियल वेबर को वीडियो का कॉन्सेप्ट इतना पसंद आया कि इसी महीने वो इसे शूट करने के मूड में हैं। 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट रह चुके अली कुली मिर्जा ने गाने को अपनी आवाज दी है।
इस वीडियो के थीम के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। खबर है कि डेनियल इसमें गिटार बजाते नजर आएंगे, जबकि सनी लियोनी अपने हॉट अंदाज में नजर आएंगी।