सनी लियोनी की कोई भी फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपना जादू बरकरार रखा है। धीरे-धीरे वो कई हिन्दी फिल्मों में बतौर हीरोइन नजर आने लगी हैं लेकिन अब वो कुछ ऐसा काम करने जा रही हैं जिसे अभी तक किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नहीं किया।
विज्ञापन
सनी करने चली ये काम, अब तक नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस
2 of 5
दरअसल बॉलीवुड की बेबी डॉल यानि सनी लियोनी जल्द ही न्यूयॉर्क फैशन वीक में हिस्सा लेने जा रही हैं। सनी के लिए ये बहुत बड़ी बात है क्योंकि अब तक कोई भी बॉलीवुड हीरोइन ऐसा करने में सफल नहीं हो पाईं हैं। हॉलीवुड में काम करने के बाद भी कई बॉलीवुड हीरोइनों को न्यूयॉर्क फैशन वीक में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
सनी करने चली ये काम, अब तक नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस
3 of 5
सनी इस फैशन शो में रैंप वॉक करने वाली पहली बॉलीवुड कलाकार होंगी। सनी इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है कि उन्हें इस फैशन शो में भाग लेने का मौका मिल रहा है।
सनी करने चली ये काम, अब तक नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस
4 of 5
सनी ने ट्वीट कर लिखा है कि इस फैशन शो के जरिए उनका एक बड़ा सपना सच होने वाला है। वो इस शो का हिस्सा बनने के लिए कब से इंतजार कर रहीं थीं।
सनी करने चली ये काम, अब तक नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस
5 of 5
खबर है कि सनी 8 सितंबर 2016 को अर्चना कोचर के ओपनिंग शो के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक एसएस 17 में रैंप वॉक करेंगी। दूसरी बॉलीवुड हीरोइनों को पीछे छोड़ते हुए सनी लियोनी ने कमाल कर दिखाया है। वो इस फैशन शो में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड हीरोइन होंगी।