मशहूर हॉलीवुड गायक जस्टिन बीबर के मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट में बॉलीवुड का भी तड़का लगेगा। मिड-डे की खबर के अनुसार इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भी थिरकती नजर आ सकती हैं।
गौरतलब है कि जस्टिन बीबर का कॉन्सर्ट 10 मई को मुबंई में होगा। मुंबई में बीबर के कॉन्सर्ट की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सनी को इस कॉन्सर्ट में लाना आयोजकों द्ारा देसी-विदेशी प्रशंसकों इस शो की ओर खीचने के उद्देश्य से किया जा सकता है क्योंकि सनी देश-विदेश दोनों जगह मशहूर हैं।
उल्लेखनीय है कि जस्टिन बीबर का यह टूर उनकी चौथी और सबसे मशहूर एलबम 'पर्पज' के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो साल 2015 में नवंबर में रिलीज हुई थी।