यूं तो आपने सनी लियोनी के कई रूप देखे होंगे लेकिन उनके इस अवतार की कल्पना भी शायद नहीं की होगी। यह पोर्न स्टार अब एक लेखक के रूप में सबके सामने आने के लिए तैयार है।
खबर है कि सनी ने कहानियों की एक किताब लिखी है और वह जल्द ही बाजार में आ रही है। किताब का शीर्षक होगा, स्वीट ड्रीम्स। अंग्रेजी में लिखी ये किताब अगले महीने पाठकों तक पहुंच जाएगी।
सूत्रों के अनुसार सनी की कहानियों में मुख्य विषय महिला-पुरुष के यौन रिश्ते रहेंगे। सनी की पोर्न स्टाइल की तरह उनकी कहानियों में भी उत्तेजना महसूस की जा सकेगी। देखना यह होगा कि क्या किताब भी सनी के हॉट अंदाज की तरह हाथोंहाथ ली जाएगी।