फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: सनी का घर, अजय देवगन की साली

Thu, 12 Sep 2013 05:45 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सनी लियोनी के नए घर और अजय की साली को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन


*दीपिका पादुकोण खुश थीं कि हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के लिए उन्हें चुन लिया गया है। उन्होंने निर्देशक होमी अदजानिया और प्रोड्यूसर-हीरो सैफ अली खान से कह दिया था कि वह इस फिल्म के कारण उनकी ‘फाइंडिंग फ्रेनी फर्नांडिस’ के लिए वक्त नहीं दे पाएंगी। अचानक हॉलीवुड फिल्म हाथ से निकल गई। दीपिका संकोच में पड़ी हैं कि अब किस मुंह से दोनों के पास वापस जाकर काम मांगें।

*जब से तनीशा मुखर्जी ने बिग बॉस के घर में जाने का फैसला किया है, उनकी बहन काजोल, जीजा अजय देवगन और मां तनुजा परेशान हैं। सब नन्हीं-मुन्नी तनीशा को समझाने में लगे हैं कि अपनी जिंदगी को सार्वजनिक मत करो। लेकिन तनीशा नहीं मान रही हैं। पिछले दिनों घर में इस मुद्दे पर जोरदार बहस भी हुई। इसका नतीजा क्या हुआ, यह बिग बॉस की शुरुआत होने पर रविवार को पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


*सनी लियोनी मुंबई में अभी तक किराये के घर में रह रही हैं, लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने लास एंजेलिस (अमेरिका) में घर खरीद लिया! पोर्न स्टार सनी बीते एक साल से मुंबई में ऐसी जगह ढूंढ रही है जहां वे चैन से अपना आशियाना बना सकें। लेकिन मुश्किल यह है कि उनकी हकीकत सबको पता है। कभी सनी को जगह पसंद नहीं आती और कभी लोगों को! कैसे रास्ता निकलेगा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें