फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी ने दिखाया अपना कातिलाना अंदाज, 'लैला मैं लैला' गाना हुआ रिलीज

Thu, 22 Dec 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सनी लियोनी
विज्ञापन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैन्स जल्द ही उनकी फिल्म 'रईस' का मजा ले पाएंगे लेकिन उससे पहले ही सनी लियोनी ने धमाकेदार गाने से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म के रिलीज से पहले ही सनी ने फिल्म के चर्चे बढ़ा दिए हैं। फिल्म 'रईस' का 'लैला मैं लैला...' गाना रिलीज हो गया है। फिल्म में सनी लियोनी की अदा और शाहरुख खान का किलर लुक आपके दिल की धड़कने बढ़ा देगा। इस गाने को पावनी पांडे ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गाना 'कुर्बानी' फिल्म के गाने का नया वर्जन है

शाहरुख खान और सनी लियोनी
यह गाना 'कुर्बानी' फिल्म के कल्याणजी-आनंदजी के एक गाने का नया वर्जन है। फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के अलावा माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक राहुल ढोलकिया ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेंमेंट और शाहरुख- गौरी खान की रेड चिलीस एंटरटेंमेंट ने किया है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें