पोर्न फिल्मों के रास्ते बॉलीवुड में आने वाली अदाकारा सनी लियोनी अच्छी तरह से जान गई हैं कि लोकप्रियता को पैसे में कैसे तब्दील किया जाए। भले सनी लियोनी बॉलीवुड में उतनी सफल न हो, जितनी वो पोर्न की दुनिया में थीं, लेकिन भारत में उनकी लोकप्रियता जबर्दस्त है।
ये बात अब वो अच्छी तरह से समझ चुकी हैं। इसका अंदाजा तब लगा जब उन्होंने हाल ही में एक विज्ञापन शूट के लिए जितने पैसे मांगे आमतौर पर उतने रुपये बॉलीवुड के ए श्रेणी सितारे ही मांगा करते हैं।
जानकारी के मुताबिक सनी लियोनी ने हाल ही में एक गले के रोग की दवा के विज्ञापन शूट के लिए कुल 8 करोड़ रुपए की मांग की। विज्ञापन महज चार दिन शूट किए जाने थे, यानि सनी ने एक दिन के 2 करोड़ रुपये मांगे।