फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुए लोग, लगा भीषण जाम

Sun, 28 May 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी एक फैशन शो के लिए रांची गई हुई थी उनके साथ उनके पति भी गए थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य-संस्कृति के साथ इवेंट कंपनी ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान सनी लियोनी की सुरक्षा में तैनात उनके निजी बाउंसरो ने वहा मौजूद मीडियाकर्मी सहित आम लोगों के साथ सुरक्षा के नाम पर धक्का-मुक्की की जिससे एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


यहां तक की हंगामे की नौबत भी आ गई। हालाकि बाद में सुरक्षाकर्मी और आयोजकों ने मामला शांत किया। जैसे ही सनी लियोन एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकलीं, तो लोग फोटो खींचने व सेल्फी लेने में सभी जुट गए। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। 

टर्मिनल से निकलते ही सनी लियोनी गाड़ी में बैठ गईं। मीडियाकर्मी और मौजूदा लोग वहीं फोटो खींचने लगे जिससे बाउंसर उन्हें हटाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। इससे नाराज मीडियाकर्मी और लोग सनी लियोन की गाड़ी के सामने ही लड़ पड़े। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं जानकारी दी गई कि सनी का सामान एयरपोर्ट में छूट गया था। पार्किंग में वाहन रुकने से जाम की स्थिति हो गई। इस पर सीआइएसएफ के जवानों ने आकर सनी लियोन के वाहन को आगे जाने को कहा और जाम हटवाया। सनी की सुरक्षा में एक महिला पुलिस अधिकारी सहित कई जवानों की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें