जिस फिल्म को सनी लियोनी की सबसे बोल्ड फिल्म कहा जा रहा था वह आगे बढ़ गई है।
सनी लियोनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। एकता कपूर के बैनर में बन रही इस फिल्म को इस जनवरी के अंतिम सप्ताह में रिलीज होना था।
अब इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। सनी लियोनी की मुख्य भूमिका वाली यह हॉरर फिल्म अब 21 मार्च को रिलीज होगी।
फिल्म के आगे बढ़ने की वजह बताते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कहा कि इस फिल्म में कुछ साउड इफेक्ट का काम अधूरा रह गया था।
अब यह काम अच्छी तरीके से करना चाहते थे इसलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।