फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर फिर सनी लियोनी अपनी फिल्म के लिए हुईं न्यूड

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी के साथ कुछ बातें सदा के लिए जुड़ी हैं। इनमें उनकी पोर्न स्टार की छवि शामिल है, जिसे बॉलीवुड के फिल्मकार अब तक भुनाते आए हैं। इसी छवि से जुड़ी एक चर्चा इन दिनों बॉलीवुड में खूब है, जिसमें कहा जा रहा है कि आने वाली फिल्म एक पहेली, लीला में सनी लियोनी न्यूड नजर आने वाली हैं!
विज्ञापन


स्टोरी में ट्विस्ट यह कि पर्दे पर सनी खुद तो न्यूड नजर नहीं आएंगी बल्कि उनकी ऐसे बोल्ड अंदाज वाली प्रतिमा को दिखाया जाएगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो लीला की कहानी में सनी के तीन प्रेमी हैं। इनमें से एक राहुल देव भी हैं। राहुल फिल्म में एक मूर्तिकार बने हैं, जो सनी से प्रेम करते हैं। सनी उनकी शिल्पकारी के लिए प्रेरणा बनती है।

टाइटेनिक से प्रेरणा ली

सूत्र कहते हैं कि निर्देशक बॉबी खान ने इस प्रेम कहानी में फिल्म टाइटेनिक से प्रेरणा ली है, जिसमें डिकेप्रियो जहाज में हीरोइन केट विंसलेट की न्यूड तस्वीर बनाते हैं।

न्यूड केट तो दर्शकों को पर्दे पर नहीं दिखती, मगर डिकेप्रियो का बनाया न्यूड जरूर पर्दे पर चमकता है। ऐसा ही कुछ लीला में होने जा रहा है। सनी पर्दे पर न्यूड नहीं दिखेंगी, मगर उनकी मूर्ति जरूर कुछ इस अंदाज में नजर आएगी।

विज्ञापन

ये है सनी के हुस्न पर फिदा

फिल्म के सूत्रों की मानें तो सनी को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं थी कि उनकी न्यूड मूर्ति पर्दे पर दिखाई जाए। फिल्म में सनी को राजस्थानी और वेस्टर्न लुक में दिखाया जाने वाला है और वह इन रूपों में कई मादक पोशाकें पहनी हैं। यह एक पीरियड फिल्म है इसलिए इसमें पुराने जमाने की कई उत्तेजक पेंटिंगों और मूर्तियों के संदर्भ भी रहेंगे।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म में राहुल का किरदार ऐसे मूर्तिकार का है जो सनी के हुस्न पर फिदा है। फिल्म में एक लंबा सीन है जिसमें राहुल को सनी की न्यूड प्रतिमा बनाते हुए दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को केवल एक कट के साथ पास कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें