ममता कुलकर्णी को अपने बोल्ड अंदाज के कारण बॉलीवुड में प्रसिद्धि मिली थी। एक फिल्म पत्रिका के लिए उन्होंने टॉपलेस फोटो खिंचवाए थे और आज भी उनकी चर्चा होती है। ममता को लेकर इन दिनों एक फिल्म की योजना बना रही है, जिसमें सनी लियोनी के होने की खबर आ रही हैं...
यूं तो पोर्न स्टार सनी लियोनी की सैकड़ों फिल्में इंटरनेट पर मौजूद हैं लेकिन जब से वह बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं, लोगों का ध्यान उन पर अभिनेत्री के रूप में भी जाने लगा है। अगले साल सनी की चार फिल्में (कुछ कुछ लोचा है, टीना और लोलो, मस्तीजादे और लैला) आने को तैयार हैं, जबकि लेकिन ऐसा लगता है कि वह यहीं नही ठहरने वाली।
ये फिल्म कॉमेडी होंगी और इनमें सनी के सेक्सी अंदाज भी शामिल होंगे। परंतु ऐसा लगता है कि सनी खुद को गंभीर अभिनेत्री के रूप में पहचान दिलाने की ठान चुकी है। यही कारण है कि बीते जमाने की हीरोइन ममता कुलकर्णी के जीवन से प्रेरित फिल्म में सनी के काम करने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।
चर्चाओं में आईं थीं ममता
उल्लेखनीय है कि गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ममता कुलकर्णी पिछले महीने एकाएक सुर्खियों में आ गई थी, जब केन्या के एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद ममता की कथित गिरफ्तारी की खबरें आईं। इसी दौरान यह भी चर्चा हुई कि बॉलीवुड के फोटोग्राफर जयेश सेठ ममता की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रही हैं।
1990 के दशक की सेक्स सिंबल ममता ने अधिकृति रूप से भले ही उन्हें फिल्म बनाने की इजाजत नहीं दी है लेकिन जयेश का कहना है कि उनकी फिल्म ममता के जीवन के उतार-चढ़ावों की कहानी होगी। अब कहा जा रहा है कि जयेश ममता के रोल में सनी लियोनी को लेने का फैसला कर चुके हैं।
असल में 1990 के दशक में ममता के सबसे चर्चित टॉपलेस फोटोशूट को अंजाम देने वाले जयेश ही थे। उन्होंने ही ममता की वे तस्वीरें खींच कर धमाका कर दिया था। उन दिनों ममता बॉलीवुड में नई थीं और जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। जयेश के द्वारा खींची गई तस्वीरों से ममता रातोंरात सुर्खियों में आकर चर्चित हो गई थीं।
तब इन तस्वीरों पर काफी हंगामा हुआ था क्योंकि उस समय कोई हीरोइन यह साहस नहीं कर सकती थी कि केवल अपने हाथों से तन ढंक कर फोटों खिंचा ले। परंतु ममता ने ऐसा किया।
सनी में दिखती है ममता की झलक
जयेश का कहना है कि उन्हें सनी लियोनी में ममता कुलकर्णी की झलक दिखाई देती है और स्क्रप्ट लिखते हुए उन्हें लगा कि पोर्न स्टार को अपनी फिल्म में लिया जा सकता है। जयेश के अनुसार ममता की तरह सनी के पास भी दर्शकों के दिल में उथलपुथल पैदा करने वाला शरीर है, जबकि उनका चेहरा बहुत मासूम है।
हालांकि वे कहते हैं कि इस बारे में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जानकारों के अनुसार ममता की इस फिल्मी कहानी में उनके सनसनीखेज फोटोशूट का अहम हिस्सा भी होगा और अगर सनी फिल्म में काम करती हैं तो उन्हें यह सीन करना पड़ेगा।
सवाल यह है कि क्या सनी यह सीन करने के लिए तैयार होंगी? सनी के करीबियों का कहना है कि वह बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के इरादे से आई हैं और अब ऐसे रोल करने की इच्छुक हैं जिससे घर-गृहस्थी वाले लोग भी उनकी फिल्में देख सकें। उन्हें सिर्फ हॉट और सेक्सी कह कर खारिज न कर दिया जाए।
डिमांड पर लेंगी ऐसे सीन?
उधर जयेश के मुताबिक उनकी स्क्रिप्ट ऐसी अभिनेत्री की कहानी होगी जो बॉलीवुड में स्ट्रगल करके एक बड़ा मुकाम बनाती है और सफलता के शिखरों को छूकर गुमनामी के अंधेरों में खो जाती है। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू कर लेंगे।
सूत्रों का कहना है कि जयेश ने इस मामले में सनी लियोनी से बातचीत की है। वैसे सनी के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि इस अभिनेत्री के पास ऐसी किसी फिल्म का प्रस्ताव नहीं है जो ममता कुलकर्णी की जिंदगी पर बन रही है। इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक सनी के पास प्रस्ताव हुआ भी तो इस वक्त वह बात नहीं करेंगी क्योंकि वह हमेशा अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आखिरी वक्त तक चुप्पी साधे रहती हैं।