फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिस्म' के सीक्वेल से बाहर हुईं सनी लिओन

Sat, 24 Nov 2012 10:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस्म के  तीसरे सीक्वल की तैयारी शुरु हो चुकी है लेकिन इस सीक्वल में सनी लियोन नजर नहीं आएंगी। यह निर्देशिका पूजा भट्ट का कहना हैं। वे कहती हैं कि जिस्म में बिपाशा थी लेकिन टू में सनी लियोन थी और थ्री में कोई और होगा।
विज्ञापन


हालांकि यह बात भी छिपी नहीं है कि जिस्म टू की शूटिंग के वक्त सनी लियोन के एप्रोच से पूजा खुश नहीं थीं। वे सनी को एक न्यूकमर की तरह ट्रीट करती थी लेकिन सनी खुद को स्टार समझती थीं। इन चर्चाओं पर पूजा कहती हैं कि सनी से मेरी कोई अनबन नहीं थी और न ही वह मेरी दोस्त है।  इंडस्ट्री में 23 साल का लंबा समय बिताने के साथ मुङो किसी दोस्त की जरूरत नहीं है। मैं इतना जानती हूं जिस्म के अगले पार्ट का हिस्सा वे कभी भी नहीं थी।

जिस्म टू के साथ उन्हें एक छटका और लगा है। सनी देओल ने उन्हें अपनी फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस फिल्म में सनी लियोन एक नौटंकी पर आधारित आइटम नंबर करने वाली थी। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इस आइटम नंबर के लिए सनी लियोन से बात भी कर ली थी लेकिन जैसे ही यह बात सनी देओल को पता चली उन्होंने अनिल से यह बात तुरंत साफ़ तौर पर कह दी की वे अपनी इस फिल्म में किसी भी तौर पर सनी लियोन मौजूदगी नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


सनी के इस फरमान के बाद पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोन को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सनी से जुड़े लोगों की माने तो लियोन को फिल्म से उनके पोर्न स्टार होने की वजह से नहीं बल्कि उनके सनी नाम के कारण हटाया गया है। सनी लियोन के नाम से मेल खता नाम होने की वजह से सनी अब तक कई तरह के जोक्स का निशाना बन चुके हैं।

सनी देओल अपनी फिल्म में सनी लियोन को मौका देकर देओल और लियोन जोक की अगली कड़ी नहीं बनाना चाहते है जिससे फिल्म की नेगेटिव पब्लिसिटी का भी डर था। 'सिंह साहेब द ग्रेट' में सनी देओल प्रीटी जिंटा और अमीषा पटेल के साथ नज़र आयेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें