फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म डायरेक्टर बोले, 'सनी लियोनी की सारी मस्ती निकाल दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी की हर नई फिल्म के साथ अनुमान लगते हैं कि क्या वह ऐक्टिंग कर सकेंगी या एडल्ट स्टार वाली इमेज में ही दिखेंगी। अभी तक किसी ने सनी को ऐक्टर नहीं माना, लेकिन 2016 में आने वाली बेईमान लव के डायरेक्ट का दावा है कि सनी भी करीना, कैटरीना और दीपिका जैसी रोमांटिक भूमिकाएं निभा सकती हैं। फिल्म आपको यकीन दिलाएगी। एक डायरेक्टर ने इसका चैलेंज लिया है।
विज्ञापन


सनी लियोनी ने बॉलीवुड में जब से कैरियर शुरू किया उनकी पोर्न स्टार वाली इमेज को हर मेकर ने भुनाया। यही वजह है कि जब भी वह फिल्म करती हैं तो सवाल उठता कि क्या इस बार वह अपनी कामुक अदाएं दिखाने के अलावा ऐक्टिंग वगैरह भी करेंगी?

भट्ट कैंप की जिस्म-2 से लेकर जैकपॉट, रागिनी एमएमएस-2, एक पहेलीः लीला और कुछ कुछ लोचा है तक सनी के करिअर में खास विविधता नहीं दिखी। आने वाले साल में भी उनकी पहली फिल्म एक सेक्स कॉमेडी होगी, जिसमें बिना कहे आप समझ सकते हैं कि उन्होंने क्या किया होगा। परंतु इस फिल्म के बाद सनी निर्देशक राजीव चौधरी की फिल्म में दिखेंगी जो उनकी अब तक की इमेज से बिल्कुल अलग रोल होगा।
विज्ञापन

यह सच्चे अर्थों में आज के युवतियों की कहानी है

मार्च 2016 में रिलीज होने जा रही यह फिल्म बेईमान लव एक रोमांटिक कहानी होगी। जिसमें सनी लियोनी रजनीश दुग्गल के साथ नजर आएंगी। यह लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक लड़की की प्रेम कहानी है, जो प्यार तो करती है मगर भवनाओं के जाल में नहीं फंसती।

राजीव कहते हैं, ‘यह सच्चे अर्थों में आज के युवतियों की कहानी है, जो सशक्त हैं। अपने पैरों पर खड़ी हैं। वह प्यार करती हैं लेकिन प्यार के नाम पर होने वाले भावुक षड्यंत्रों में नहीं फंसती।’ हालांकि फिल्म में रोमांस देखने को मिलेगा लेकिन वह मर्यादाओं में रहेगा। राजीव ने सभी दृश्यों को सनी की इमेज का लाभ लेने के बजाय खूबसूरती से फिल्माया है।

फिल्म की अधिकतर शूटिंग मुंबई में हुई है

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग मुंबई में हुई है। इसमें पांच गाने हैं, जिनमें सनी को कनिका कपूर ने आवाज दी है। सनी के लिए कनिका पहले भी बेबी डॉल जैसा हिट गाना गा चुकी हैं। सनी के लिए इस बार कनिका ने गीत गाया है... मेरे पीछे हिंदुस्तान है।

राजीव कहते हैं, ‘अभी तक सारे निर्देशकों ने सनी की एडल्ट स्टार की इमेज को ही भुनाया है जबकि बेईमान लव में उनका काम देखने के बाद आपको विश्वास हो जाएगा कि वह भी करीना कपूर, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण की तरह रोमांटिक भूमिकाएं निभा सकती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘सनी इस फिल्म में इंडस्ट्री के लिए एक सरप्राइज साबित होंगी।’
विज्ञापन

एक गाना और छह लव-मेकिंग सीन

राजीव चौधरी दावा करते हैं कि उन्होंने सनी की छवि का दूसरे लोगों की तरह इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उनका रोमांटिक पक्ष उभारा है। जिसमें वह स्क्रीन पर बेहद फ्रेश और खूबसूरत दिख रही हैं। खास बात यह है कि फिल्म के एक गाने प्यार दे में राजीव ने सनी और रजनीश दुग्गल के बीच छह लव-मेकिंग सीन फिल्माए हैं।

उनका कहना है कि हिंदी फिल्मों में इससे पहले किसी मेकर ने एक गाने में नायक-नायिका के इतने मिलन नहीं दिखाए। एक गीत में इतने लव-मेकिंग सीन फिल्माने की कोई खास वजह? राजीव बताते हैं कि यह गाना फिल्म में उस मोड़ पर है जहां रजनीश और सनी प्रेम हो जाने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने का फैसला करते हैं।

अतः इस रिश्ते को स्थापित करने के लिए एक ही गाने में छह अलग-अलग लव-मेकिंग सीन फिल्माने पड़े। वह कहते हैं, ‘यह दृश्य देखने वालों को सुंदर लगेंगे, उत्तेजक या अश्लील नहीं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें