फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी को हो सकती है पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी को पुलिस आयुक्त कार्यालय में हाजिरी लगानी पड़ी। लियोनी के खिलाफ वेबसाइट और सोशल साइट पर अश्लील सामग्री परोसने के आरोप में ठाणे पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा था।
विज्ञापन


नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर उन्हें समन जारी किया गया था। इसी मामले में बुधवार को सनी लियोनी को मजबूरन ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय जाकर सफाई देनी पड़ी। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पराग मणेरे के समक्ष उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया।

बीते 14 मई को हिंदू जनजागृति समिति ने मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली के रामनगर पुलिस थाने में सनी लियोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इन धाराओं के तहत हो सकती है सजा

इस समिति से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता अंजली विनोद ने आरोप लगाया था कि लियोनी वेबसाइट और सोशल साइट्स के जरिये अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर समाज में अश्लीलता फैला रही हैं।

इस तरह के पोस्ट से बच्चों के मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए सनी लियोनी पर कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें देश से बाहर किया जाए।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर सनी लियोनी के खिलाफ धारा 292, 292ए और आईटी एक्ट की धारा 376 एवं 367 ए के तहत मामला दर्ज किया है। वकीलों के मुताबिक इन धाराओं में सनी लियोनी को पांच साल तक सजा हो सकती है। मामले की जांच सायबर सेल के पुलिस निरीक्षक जगदीश सावंत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पूरे मामले में पर सनी ने क्या बोला?

इस पूरे मामले पर सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें जबरन परेशान किया जा रहा है। सनी लियोनी के मुताबिक लोग उन्हें उनके अतीत को लेकर निशाना बना रहे हैं।

सनी लियोनी के अनुसार अब वो पोर्न की दुनिया को पूरी तरह से छोड़ चुकी हैं। और अपना मन पूरी तरह से बॉलीवुड पर लगा चुकी हैं। उनके मुताबिक उनके पास काफी काम भी मिल रहा है। सनी ने कहा कि कुछ लोगों को बॉलीवुड में बढ़ रही उनकी लोकप्रियता पच नहीं रही है।

इसलिए बेवजह के आरोपों में उन्‍हें फंसाया जा रहा है। उनके मुताबिक बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने पूरी तरह से पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें