फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी ने कहा, 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं'

Fri, 16 Aug 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न सनसनी सनी लियोनी अब केवल अंगप्रदर्शन ही नहीं करना चाहतीं बल्कि उनका सपना अब एक आलराउंडर हीरोइन बनना है। तभी तो उन्होंने कहा है कि वह माधुरी दीक्षित बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


जहां अपनी अदाओं से माधुरी दीक्षित ने जाने कितनों का दिल धड़काया है तो वहीं पोर्न सनसनी सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम रख लोगों के दिलों में खलबली मचा दी। लेकिन इन दो दिल धड़काने वाली हसीनाओं में बाजी माधुरी मार ले गई।

अब सनी लियोनी ने यह कहा है कि वह बॉलीवुड में माधुरी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वह उनके जैसा बनना चाहती हैं। केवल अभिनय के मामले में ही नहीं बल्कि जीवन के हर पहलू को वह माधुरी जैसा बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि माधुरी ने जिस प्रकार अपनी गृहस्थी और फिल्मी जीवन में संतुलन बनाया है कुछ वैसा ही संतुलन सनी लियोनी भी अपने जीवन में चाहती हैं। आपको यह तो मालूम ही होगा कि सनी लियोन शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें