फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर को 'पीके' बनाने वाले शख्स की शरण में सनी लियोनी

Mon, 15 Aug 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में बने रहने के लिए सनी हिंदी सीखने पर काफी जोर दे रही हैं। हफ्ते में दो दिन वह पूरी तरह हिंदी सीखने के लिए रखती हैं। उन्होंने अपने स्टाफ से भी हिंदी में बात करने को कहा है। खास बात यह है कि सनी को हिंदी सिखाने वाले शख्स आमिर खान के टीचर रह चुके हैं। आमिर ने पीके में सही ढंग से भोजपुरी बोलने के लिए बॉलीवुड के राइटर शांति भूषण की मदद ली थी। सनी भी अब उन्हीं से हिंदी सीख रही हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सनी ने पीके देखने के बाद यह पता किया कि आमिर को किसने भोजपुरी बोलना सिखाया और जब उन्हें शांति भूषण का पता चला तो उनसे संपर्क किया। क्या आमिर के टीचर से हिंदी सीखने के बाद सनी आमिर के साथ किसी फिल्म में भी नजर आएंगी? आमिर कह चुके हैं कि उन्हें पर्दे पर सनी के साथ दिखने में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें