फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम को तो सनी ने भी किया मना

Thu, 10 Oct 2013 01:14 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी अब बॉलीवुड में अपनी नई इमेज चाहती हैं। अब तक उन्हें एक पोर्न स्टार के रूप में ही देखा जाता है, परंतु सनी की इच्छा है कि उनकी पहचान बॉलीवुड स्टार की बने।
विज्ञापन


यही वजह है कि वे अब इमेज के प्रति कुछ ज्यादा ही सतर्क नजर आ रही हैं। हाल ही में एकता कपूर बैनर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के सेट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

एक सीन के लिए सनी को निर्देशक ने स्किन कलर का कॉस्ट्यूम पहनने को दिया, तो सनी ने उसे पहनने से साफ इनकार कर दिया।


सनी का तर्क था कि इस ड्रेस में देखकर उनके दर्शक कन्फ्यूज होंगे, जिससे उनकी बड़ी मेहनत से बन रही नई इमेज को नुकसान होगा। यही वजह है कि बाद में सनी को स्किन कलर के कॉस्ट्यूम की जगह ब्लैक ड्रेस दी गई, जिसे उन्होंने खुशी खुशी से पहन लिया।
विज्ञापन


इस बारे में बालाजी फिल्म्स के सीईओ तनुज गर्ग का कहना है कि उन्हें स्किन कलर की ड्रेस एक गाने को ध्यान में रखकर दी जा रही थी। लेकिन अब यह कोई इश्यू नहीं रहा। सनी बहुत विनम्र हैं और हमेशा ही सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें