फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी खोलने जा रहीं जिंदगी के चौंकाने वाले राज, बायोपिक के मोशन पोस्टर में दिखी पहली झलक

Mon, 02 Jul 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बायोपिक का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी बायोपिक का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। सनी लियोनी की इस बायोपिक का नाम ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ है। पोस्टर को देखने के बाद उनके फैंस के बीच उनकी जिंदगी को जानने की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


सनी लियोनी ने अपनी इस बायोपिक के मोशन पोस्टर को ट्विटर पर शेयर भी किया। साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'जल्द ही मेरी जिंदगी एक खुली किताब की तरह होगी।' मोशन पोस्टर के साथ ही ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। यह फिल्म 16 जुलाई को ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी। 

बात करें ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के मोशन पोस्टर की तो लगभग 40 सेकंड के इस मोशन पोस्टर में सनी लियोनी की जिंदगी के दो अलग-अलग पहलू दिखाई दे रहे हैं। एक बचपन की फोटो के साथ सनी लियोनी के उस पहलू को दिखाया गया जब वह पोर्न इंडस्ट्री में नहीं थी और दूसरा जब उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा।
विज्ञापन


पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था। फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी बैक टू बैक कई फिल्में भी की हैं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें