एक बेटी की मां बनने के बाद सनी लियोन का कहना है कि वो और उनके पति दोनों बहुत प्यार से अपनी बेटी को पाल रहे हैं और मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान सनी लियोन ने कहा, “उसे पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं और डेनियल मिलकर उसकी परवरिश करते हैं। हम उसे नहलाते हैं, उसकी नैपी बदलते हैं और उसे खिलाते हैं। जब वह जागती है, तब हम जागते हैं।”
उन्होंने कहा “हम दोनों के बीच उसके कमरे में उसे ‘गुड मार्निग’ कहने जाने के लिए होड़ रहती है। कभी-कभी कमरे में अंदर पहले जाने के लिए हम एक-दूसरे को धक्का भी दे देते हैं। हम सच में बेहद खुश हैं।”
आपको बता दें कि सनी लियोन ने लातूर से इस बच्ची को गोद लिया है।
पढ़ें- सनी लियोनी बनीं मोबाइल स्टोर मालिक के लिए आफत, 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सनी ने इस बातचीत के दौरान बताया, "हम दोनों ने दो साल पहले बच्ची को गोद लेने का फैसला किया था क्योंकि हम दोनों ही कई अलग-अलग अनाथालयों और आश्रयों के साथ जुड़े हुए हैं, खासकर सेंट कैथरीन होम के साथ।"
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, "इन अनाथालयों व आश्रयों में बाल तस्करी से बचाई गई बच्चियां, एचआईवी पीड़ित बच्चे और अनाथ बच्चे रहते हैं, इनकी एक झलक भी आपके दिल को छू लेती है। ऐसे कई बच्चे हैं जिन्हें माता-पिता की जरूरत है। हमारे दिल में और घर में इसके लिए जगह थी, इसलिए सब कुछ होता गया।"
पढ़ें- सनी लियोन को देखने के लिए पागल हुए फैंस, पोस्टर फाड़कर खींचने लगे फोटो