सनी लियोनी की आगामी फिल्म 'एक पहेली लीला' के पहले गीत के बाद उनका एक और गाना 'खुदा भी' रिलीज हो गया है। जिसमें सनी लियोन के ऊपर फिल्माई गई गीत की पंक्तियाँ 'खुदा भी जब तुम्हें' उन पर काफी फब रही हैं। गीत में सनी लियोन काफी खूबसूरत लग रही हैं।
मोहित चौहान द्वारा गाया यह गीत बेहद खूबसूरत है और इसे सनी लियोन और मोहित अहलावत पर फिल्माया गया है। यूट्यूब पर इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में सनी कभी भारतीय पारम्परिक परिधान तो कभी वेस्टर्न ड्रैस में नजर आ रही है।
दर्शकों में सनी लियोनी की फिल्म को लेकर सनसनी
सनी लियोनी फिल्म में लीला के किरदार में हैं उनके अलावा फिल्म में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल, मोहित अहलावत, राहुल देव, जस अरोड़ा, शिवानी टंकसले और वीजे एनडी भी नजर आएँगे।
बॉबी खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी। दर्शकों सनी लियोनी की इस फिल्म को लेकर अभी से सनीसनी फैली हुई है।
डालिए एक नजर-
दूध से नहाने के बाद सनी लियोनी को हुआ त्वचा संक्रमण
सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एक पहेली लीला' के लिए राजस्थान में शूटिंग कर कर रही है। यहीं पर उस वक्त सबको परेशानी का सामना करना पड गया जब एक दृश्य के दौरान सनी को त्वचा का संक्रमण हो गया।
इस दृश्य में सनी को नदी से बर्तन में पानी भरना था और फिर घास में लेटने का दृश्य देना था। लेकिन इसी दौरान सनी को स्किन पर चकते पड़ने शुरू हो गए और वह धीरे-धीरे बढ़ते चले गए। समस्या बढ़ते देख निर्माताओं ने डॉक्टर् को बुलाया और सनी का इलाज करवाया। इस दौरान काफी समय तक शूटिंग रोकनी पड़ी और उनके ठीक होने के बाद ही दोबारा शूटिंग शुरू हो सकी।