फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल में होगा 'क्रेजी फॉर किशोर', अमित कुमार ने सनी हिंदुस्तानी को दिया ये बड़ा मौका

Wed, 18 Dec 2019 09:25 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Indian Idol Season 11 - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

इंडियन आइडल सीजन 11 का इस बार का वीकएंड एपीसोड किशोर कुमार स्पेशल शो होगा। इस एपीसोड में मशहूर किशोर कुमार के गाए बेहतरीन गाने तो पेश किए ही जाएंगे। साथ ही उनके दोनों बेटे अमित कुमार और सुमित कुमार भी इस शो के खास मेहमान होंगे। और, सोने पर सुहागा होगी स्वर्गीय किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर की इस शो में मौजूदगी।

विज्ञापन


इस एपीसोड की शूटिंग पर मौजूद सूत्र बताते हैं कि इंडियन आइडल के इस एपिसोड में चर्चित गायक सनी हिंदुस्तानी स्वर्गीय किशोर कुमार के परिवार के सामने उनके सुपरहिट गीत "मेरे नैना सावन भादो" पर प्रस्तुति देंगे। और, यही नहीं उनके लुभावने गायन कौशल से प्रभावित होकर अमित कुमार ने उन्हें अपने नए म्यूजिक स्टूडियो में गाए जाने वाले एक गीत के लिए तुरंत मौका भी दे दिया। अमित कुमार अपना यह स्टूडियो अगले साल लॉन्च करने जा रहे हैं।

इस मौके पर शो की जज नेहा कक्कड़ ने सनी की सराहना करते हुए कहा “आपकी आवाज में दम है, जब भी आप मंच पर आते हैं आप ऐसा सकारात्मक माहौल बनाते हैं जिससे सभी को कला से प्यार होता है। आगे आपका बहुत अच्छा भविष्य है। काश आपके सपने बहुत जल्द पूरे हों।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कश्मीर का गलत नक्शा शेयर करते ही फरहान अख्तर ट्रोल, मामला बढ़ते ही मांगी माफी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें