बॉबी देओल को सेलेब्स ने किया बर्थ डे विश
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल और कई सेलेब्स ने बॉबी को किया बर्थ डे विश
बॉबी देओल को जन्मदिन पर काजोल ने भी विश किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए काजोल लिखती हैं, ‘तुम हर दिन जवान होते जा रहे हो, तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो।’ वहीं एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने भी बॉबी देओल के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। रकुल अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थडे बॉबी देओल सर। इस साल आपको अच्छी सेहत और खुशियां मिलें। इन एक्ट्रेस के अलावा ‘आश्रम’ वेब सीरीज में भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल ने भी बॉबी देओल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बॉबी के साथ ‘आश्रम’ सीरीज की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
ये खबर भी पढ़ें: 57 के हुए बॉबी देओल: कैसे एक क्रिकेट मैच से बदली किस्मत? 'एनिमल' से खुले सफलता के दरवाजे
बॉबी देओल का वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
बॉबी देओल के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है लेकिन जिस लीक पर बॉबी देओल चल रहे हैं, उससे लगता है कि ‘अल्फा’ में भी वह किसी धमाकेदार किरदार में ही नजर आएंगे। वहीं विजय थलापति की 'जन नायकन' में भी बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज का मामला इन दिनों कोर्ट में हैं।