बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वरुण थल सेना, दिलजीत वायु सेना और अहान बने नेवी के जवान
टीजर में बताया गया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 2 मिनट 4 सेकंड के इस टीजर को देखकर ये पता चलता है कि फिल्म में वरुण धवन भारतीय थल सेना के जवान के किरदार में नजर आएंगे। जबकि दिलजीत दोसांझ वायु सेना और अहान शेट्टी नेवी के जवान की भूमिका में दिखाई देंगे। जबकि सनी देओल ‘बॉर्डर’ जैसे किरदार में ही दिखाई देते हैं। टीजर देखकर मालूम पड़ता है कि इन चारों की कहानी फिल्म में देखने को मिलेगी।
बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
चारों किरदारों के साथ दिखेंगी हीरोइनें
टीजर में चारों किरदारों की बैक स्टोरी भी देखने को मिलती है। जिसमें सनी देओल के साथ मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा, वरुण धवन के साथ मेधा राना और अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह नजर आती हैं। टीजर में सबकुछ परोसने का प्रयास किया गया है। युद्ध के सीन भी नजर आते हैं, रोमांस की भी झलक दिखती है और जवान जश्न मनाते भी नजर आते हैं।
बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सेकेंड पार्ट है। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। सनी देओल पहले पार्ट का भी हिस्सा थे। वो ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा हैं। लेकिन उनके अलावा फिल्म की पूरी कास्ट नई है। गणतंत्र दिवस के करीब 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘संदेसे आते हैं’ को किया जाएगा रीक्रिएट
‘बॉर्डर 2’ में ‘बॉर्डर’ फिल्म के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं...’ को भी रीक्रिएट किया जाएगा। फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसी चर्चाएं हैं कि इस बार ‘संदेसे आते हैं’ को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा गाएंगे। जबकि गाने को कंपोज मिथुन कर रहे हैं। देखना ये है कि टीजर के बाद मेकर्स इस गाने को कब तक रिलीज करते हैं।