वरुण धवन ने कही ये बात
मंच पर पहुंचते ही वरुण धवन ने कहा, बचपन में मैंने बॉर्डर देखी थी और मेरे दिल में एक ख्वाहिश पैदा हुई थी कि मैं आर्म्ड फोर्सेस का किरदार निभाऊं। उस वक्त उस फिल्म ने मेरे भीतर एक जज्बा जगा दिया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बॉर्डर 2 बनेगी और मैं इस फिल्म के गाने का हिस्सा बनूंगा। हमारा देश शांति का प्रतीक है, लेकिन ऐसी फिल्में जरूरी हैं ताकि हम यह बता सकें कि अगर कोई हमारी धरती पर नजर उठाएगा तो हम जवाब देना जानते हैं। अगर हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं तो अपनी आजादी के लिए लड़ना भी हमें आता है। इस बार बॉर्डर में घुसेंगे नहीं, इस बार बॉर्डर बदल देंगे।'
अहान शेट्टी बोले- पापा की विरासत आगे बढ़ा रहा हूं
इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने कहा, 'बॉर्डर की शुरुआत यहीं से हुई थी और यह एक अद्भुत एहसास है। यह गाना सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश के लिए एक भावना है। जब मुझे यह फिल्म ऑफर की गई, तो मैं समझ ही नहीं पाया कि क्या कहूं। मेरे पापा पहली बॉर्डर फिल्म का हिस्सा थे और अब मैं उसी विरासत को आगे लेकर चल रहा हूं।'