सनी देओल ने अपनी फिल्म 'घायल वंस अगेन' के बाद अपने बेटे करन और बॉबी के बहकते करियर को सेट करने की सोची है। सनी देओल का प्रोड्क्शन हाउस इस स्थिति में नहीं कि दो-तीन फिल्में एक साथ शुरू कर दें। ऐसे में सबकी निगाहें इस पर थी कि वो भाई और बेटे में से किसको चुनते हैं।
विज्ञापन
बेटे के लिए फिल्म बना रहे सनी भाई बॉबी को भूले नहीं
2 of 5
सनी ने हाल ही में ये बात साफ कर दी थी कि वो बेटे करन को लेकर फिल्म बना रहे हैं। वो चाहते हैं कि ठीक से बेटे का करियर शुरू हो जाए। बेटे को लेकर फिल्म शुरू कर चुके सनी को लेकर ये कहा जाने लगा कि छोटे बॉबी की उन्हें फिक्र नहीं है। वो अपने बेटे को ही सेट करने में लगे हैं। सच्चाई ये नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
बॉबी के पास पिछले काफी समय से कोई फिल्म नहीं है। उन्हे इस समय एक ऐसी फिल्म की जरूरत है जो करियर तो सहारा दे। बॉबी को कोई निर्माता फिल्म में लेने को तैयार ही नहीं है। ऐसे में सनी उन्हे अकेले तो नहीं छोड़ सकते।
बेटे के लिए फिल्म बना रहे सनी भाई बॉबी को भूले नहीं
4 of 5
सनी भले ही अभी बेटे को लेकर जो फिल्म बना रहे हैं, उसमें बिजी हैं लेकिन उन्होंने बॉबी के लिए भी कुछ खास सोचा हुआ है। वो इस इंतजार में है कि ये फिल्म निपट जाए। दरअसल मराठी फिल्म 'पोस्टर ब्वॉय्ज' का रीमेक सनी देओल बनाने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ होंगे उनके छोटे भाई बॉबी देओल।
बेटे के लिए फिल्म बना रहे सनी भाई बॉबी को भूले नहीं
5 of 5
सनी की एक फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' रुकी हुई है। फिल्म का कुछ हिस्सा शूट हो चुका है और कुछ बचा है। ऐसे में वो चाहते हैं कि ये फिल्म भी जल्दी से पूरी हो जाए।