सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की इस फिल्म का फैंस बड़ी बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। 'गदर 2' का दूसरा गाना 'खैरियत...' भी जल्द रिलीज होने वाला है।
अनिल शर्मा ने साझा किया पोस्ट
फिल्म के दूसरे गाने के रिलीज का एलान मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक ट्वीट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हर तरफ वायरल फैला हुआ है। मौसम की हवा बदली हुई है। इसलिए ईश्वर से सबके 'खैरियत' की दुआएं मांग रहा हूं...तो मिलते हैं जल्द ही।' बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।
यूजर्स ने जताई खुशी
बता दें कि 'खैरियत' गाना किसके ऊपर फिल्माया गया है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, अनिल शर्मा ने पोस्ट के साथ सनी देओल का फोटो साझा किया है। इस पोस्ट पर फैंस अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स को शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गदर 2 की एक-एक अपडेट के लिए हम बेकरार रहते हैं। हमारी इस खुशी को समझने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म में एक्शन होना चाहिए। हम बहुत इतंजार कर रहे हैं।'
Alia Bhatt: एक दशक में पूरी तरह बदल गई आलिया की जिंदगी? बोलीं- एक्टिंग नहीं छोड़ूंगी, लेकिन अब...