सनी देओल अपने बड़े बेटे करण देओल को फिल्म 'पल पल दिल के पास' में लॉन्च करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस फिल्म को सनी देओल खुद ही डायरेक्ट कर रहे हैं। सनी देओल ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल उनसे पूछा गया था कि करण को पहले यशराज बैनर तले लांच किया जाना था? इस पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया, आजकल कुछ भी सुनकर खबर बन जाती है। ऐसा कभी नहीं था।
फिल्म के पोस्टर लॉन्चिंग इवेंट में सनी देओल से पूछा गया कि ऐसा सुनने में आया था कि करण देओल को यशराज फिल्म्स अपने बैनर के तले लांच करने वाले थे। लेकिन आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि करण तीन फिल्मों की डील उनके साथ साइन करें। इसलिए बात नहीं बनी। इस पर सनी देओल ने मीडिया को ही आडे़ हाथो ले लिया।
सनी देओल अपने बेटे के लिए फिल्म डायरेक्ट करने के अलावा जल्द ही 'पोस्टर ब्वॉयज' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ भाई बॉबी देओल भी होंगे।